Move to Jagran APP

Dharamshala Nagar Nigam Chunav: देवेंद्र जग्गी के चुनाव प्रचार में उतरे सुक्खू, डोर टू डोर किया प्रचार

Dharamshala Nagar Nigam Chunav नगर निगम धर्मशाला में इस दफा वार्ड बदलकर चुनाव लड़ रहे निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी ने डोर टू डोर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उनके प्रचार में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल हो गए हैं।

By Edited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 04:43 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 10:43 AM (IST)
Dharamshala Nagar Nigam Chunav: देवेंद्र जग्गी के चुनाव प्रचार में उतरे सुक्खू, डोर टू डोर किया प्रचार
निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी ने डोर टू डोर प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। नगर निगम धर्मशाला में इस दफा वार्ड बदलकर चुनाव लड़ रहे निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी ने डोर टू डोर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उनके प्रचार में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल हो गए हैं। रविवार को नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व सांसद चंद्र कुमार ने जग्गी के वार्ड 11 रामनगर में प्रचार किया। इस दौरान सुक्खू ने लोगों से जग्गी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर निवर्तमान महापौर ने दावा किया उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है। दावा किया कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

loksabha election banner

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि उन्होंने पिछले कार्यकाल में धर्मशाला में कई विकास कार्य करवाए हैं। स्वच्छता के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम अहम रहा है। इसके अलावा वार्ड 10 शामनगर व 11 रामनगर के लिए स्मार्ट सिटी के तहत 47 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को स्वीकृति भी दिलाई है। इसके अलावा हर वार्ड में समान रूप से विकास को जग्गी ने बतौर महापौर प्राथमिकता दी थी। इस दौरान सुक्खू ने दावा किया कि धर्मशाला नगर निगम पर कांग्रेस का ही कब्जा होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम दिन ही महत्वपूर्ण होते हैं। इन दिनों में जो भी थोड़े बहुत मनमुटाव हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।

बकौल सुक्खू, भाजपा के कुछ लोग कांग्रेस के संपर्क में हैं और उनसे भी संवाद किया जाएगा। दावा किया कि इस बार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की पहले से भी बेहतर स्थिति होगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी नहीं होते, बल्कि ऐसे लोगों को लगता है कि वे भी किस्मत आजमा लें। विधानसभा चुनाव में भी कई बार ऐसा ही होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सबसे बड़ा फोटो हाथ होता है। जिस भी प्रत्याशी ने अपनी चुनाव सामग्री में हाथ का निशान लगाया है, वही हमारा प्रत्याशी है। सुक्खू ने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की एक इंटरनल टीम भी मुस्तैद है और उससे रोजाना फीडबैक ली जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.