पहाड़ का युवा देगा समंदर की लहरों काे चुनौती, नौसेना में अधिकारी बना केशव सूद Kangra News
Keshav Sood join Navy जिला कांगड़ा उपमंडल पालमपुर के मारंडा निवासी केशव सूद भारतीय नौ सेना में अधिकारी बने हैं।
मारंडा, जेएनएन। जिला कांगड़ा उपमंडल पालमपुर के मारंडा निवासी केशव सूद भारतीय नौ सेना में अधिकारी बने हैं। शनिवार को भारतीय नौसेना अकादमी ऐजेमला केरल में नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह की उपस्थिति में आयोजित पासिंग आउट परेड में 21 वर्षीय केशव सूद ने नौसेना में अधिकारी के रूप में शपथ ली। इस दौरान उनके पिता कमल सूद, माता मीनाक्षी सूद व स्वजन मौजूद रहे।
आधारशिला स्कूल दैहण से बारहवीं कक्षा पास करने के बाद केशव का चयन भारतीय रक्षा अकादमी में हो गया था। चार वर्ष के कठिन शारीरिक व बौद्धिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद केशव को लेफ्टिनेंट के पद नियुक्त किया गया है। पिता कमल सूद क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता हैं व वर्तमान में भारत विकास परिषद के प्रांत अध्यक्ष हैं व माता मीनाक्षी सूद गृहिणी हैं। केशव ने बताया कि उन्हें नौसेना में जाने की प्रेरणा दादा किशोरी लाल से मिली। आधारशिला स्कूल के निदेशक राकेश खेर, प्रधानाचार्य संजय खेर व क्षेत्रवासियों ने केशव सूद व उनके स्वजनों को शुभकामनाएं दी हैं।