Move to Jagran APP

Karwa Chauth Moon Timing: हिमाचल में रात आठ बजे से पौने दस बजे के बीच होंगे चांद के दीदार

Karwa Chauth Moon Timing हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के दिन आज मौसम खराब चल रहा है। हालांकि रात तक मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है। शिमला में रविवार रात 759 से लेकर 0943 बजे तक चंद्रमा के दीदार होंगे। इसके बाद महिलाएं व्रत पूरा करेंगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 10:03 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 10:55 AM (IST)
Karwa Chauth Moon Timing: हिमाचल में रात आठ बजे से पौने दस बजे के बीच होंगे चांद के दीदार
शिमला में रविवार रात 7:59 से लेकर 09:43 बजे तक चंद्रमा के दीदार होंगे।

शिमला, जागरण संवाददाता। Karwa Chauth Moon Timing, हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के दिन आज मौसम खराब चल रहा है। हालांकि रात तक मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है। शिमला में रविवार रात 7:59 से लेकर 09:43 बजे तक चंद्रमा के दीदार होंगे। इसके बाद महिलाएं व्रत पूरा करेंगी। पंडित रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि करवाचौथ का व्रत इस बार रविवार के दिन पड़ रहा है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। सूर्यदेव आरोग्य और दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस दिन महिलाएं सूर्यदेव का ध्यान व पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना कर सकती हैं। इसके अलावा धर्मशाला, कांगड़ा सहित अन्‍य जिलों में भी आठ बजे के बाद ही चांद के दीदार होंगे। आसमां में काले घने बादल छाने से चांद के दीदार के लिए इंतजार भी करना पड़ सकता है।

loksabha election banner

व्रत की पूजा विधि

सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान के बाद सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें, पानी पीयें और गणेश जी की पूजा करके निर्जल व्रत का संकल्प लें। इसके बाद शाम तक न तो कुछ खाना और न पीना है। पूजा के लिए शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना कर इसमें करवा रखें। एक थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिंदूर रखें और घी का दीपक जलाएं। पूजा चांद निकलने के एक घंटा पहले शुरू कर दें। इसके बाद चांद के दर्शन कर व्रत खोलें। चांद के दर्शन के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है। रात्रि में चंद्रमा के दिखने पर ही अघ्र्य प्रदान करें। इसके साथ ही गणेश जी और चतुर्थी माता को भी अघ्र्य देना चाहिए। करवाचौथ के दिन सुहागिनों को लाल, गुलाबी, पीले, हरे और महरून रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.