Video : करसोग के विधायक की भी फिसली जुबान, कहा- 26 जनवरी, 1952 को लागू हुआ था संविधान
Karsog MLA Slipped Tongue यह तो सभी काे मालमू है कि हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ लेकिन करसोग के विधायक को शायद यह पता नहीं। उन्होंने भरी सभा में यह कह दिया भारत का संविधान 26 जनवरी 1952 को लागू हुआ था।
करसोग, कुलभूषण वर्मा।
Karsog MLA Tongue Slip, यह तो सभी काे मालमू है कि हमारा संविधान 26 नवंबर, 1949 तक तैयार हो गया था। 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ और इस दिन को तब से गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के आजाद होने के बाद संविधान सभा का गठन हुआ, लेकिन करसोग के विधायक को शायद यह पता नहीं या भूल गए कि भारत का संविधान कब लागू हुआ था। उन्होंने तो भरी सभा में यह कह दिया भारत का संविधान 26 जनवरी, 1952 को लागू हुआ था।
विधायक हीरा लाल।
बता दें कि उपमंडल करसोग की ग्राम पंचायत नाविंधार में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर करसोग के विधायक हीरा लाल संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1952 को लागू हुआ था। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ वैसे ही करसोग कांग्रेस ने भी विधायक के भाषण को लेकर टिप्पणी शुरू कर दी और वीडियो भी वायरल किया। इस बात का इसका आभास तक नहीं हुआ कि उन्होंने गलत कह दिया है ।
यह क्या कह गए करसोग के विधायक...26 जनवरी, 1952 को लागू हुआ था भारत का संविधान 🤔#hpgov #MLAkarsog pic.twitter.com/L7hiRPqvod— virender thakur (@VirenderKthakur) January 27, 2022
करसोग कांग्रेस की टिप्पणी
इस पर करसोग ब्लाक कांग्रेस के महासचिव व टिकट के प्रबल दावेदार उत्तम चौहान ने विधायक पर टिप्पणी करते हुए कहा कि करसोग के विधायक को यह मालूम नहीं है कि हमारा संविधान कब लागू हुआ था तो वह करसोग का विकास क्या करेंगे । उन्होंने कहा कि चुने प्रतिनिधि व विधायक को संविधान की जानकारी न होना बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने यहां तक कह डाला कि यह वही विधायक हैं जिन्होने सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय गान के समय 'कैमरामैन' की भूमिका निभाई थी।
यह कहा था मंत्री महेंद्र सिंह ने
गणतंत्र दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री की जुबान फिसल गई। कारगिल योद्धा व परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार जो कि अब भी देश सेवा में जुटे हैं, उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र मिलने की बात कह गए। हिमाचल के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बिलासपुर में गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। मंत्री ने अपने संबोधन में देश के वीरों की गाथा सुनाते हुए बिलासपुर के वीर जवान संजय कुमार के सम्मान का नाम भी गलत बोल दिया। मंत्री ने मंच से कह दिया "उन्हें मरणोपरांत परमजीत चक्र से नवाजा गया।"