होम आइसाेलेट मरीजों के लिए पॉर्टेबल ऑक्सीजन कैन उपलब्ध करवा रहे कार्निक
पहले हाेम क्वारंटाइन व आइसोलेट मरीजों को छत और खाना पहुंचाया। फिर कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी निजी गाड़ी को एंबुलेंस बनाया। अब होम आइसोलेट मरीजों की सांस का ख्याल रख रहे कार्निक पाधा लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है
धर्मशाला, मुनीष गारिया। पहले हाेम क्वारंटाइन व आइसोलेट मरीजों को छत और खाना पहुंचाया। फिर कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी निजी गाड़ी को एंबुलेंस बनाया। अब होम आइसोलेट मरीजों की सांस का ख्याल रख रहे कार्निक पाधा लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।
शाहपुर के युवा भाजपा कार्यकर्ता कार्निक पाधा ने होम आइसोलेट मरीजों के लिए पार्टेबल ऑक्सीजन कैन की व्यवस्था की है। अगर किसी होम आइसाेलेट मरीज का ऑक्सीजन लेबल कम हो रहा हो तो इस कैन के उपयोग से ऑक्सीजन लेबल को सुधारा जा सकता है और सुरक्षित स्वास्थ्य जांच के लिए डाॅक्टर के पास पहुंचा जा सकता है। कार्निक पाधा यह ऑक्सीजन कैन हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सदस्यों के माध्यम से निशुल्क लोगों तक पहुंचाएंगे।
कार्निक पाधा ने बताया कि इस ऑक्सीजन कैन में 12 लीटर ऑक्सीजन है। एक कैन से 300 बार स्प्रे करके अपने ऑक्सीजन लेबल को सुधार सकते हैं। इस गाड़ी में जाने वक्त ही प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 15 दिनों से लोगों को अपनी निजी एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचा रहे हैं। इस दौरान उन्हें यह बात महसूस हुई कि कुछ मरीज घरों में बुजुर्ग है जो कुछ कोरोना को हरा चुके है, लेकिन कमजोर के कारण उन्हें घबराहट और चक्कर आ रहे हैं। भले ही उनका ऑक्सीजन लेबल अधिक कम नहीं, सांस लेने की दिक्कत हाे रही है। इसको देखते हुए उन्होंने होम आइसाेलेट मरीजों के लिए पॉर्टेबल ऑक्सीजन कै लाए हैं।
बकौल कार्निक सामान्यत: व्यक्ति का ऑक्सीजन लेबल 94 होना चाहिए। कई बार मरीज का ऑक्सीजन लेबल कम होने के चलते मरीज व उनके स्वजन एंबुलेंस को बुलाते हैं। आजकल बहुत अधिक मरीज होने के चलते कई बार एंबुलेंस को आने में थोड़ा समय भी लग रहा है। ऐसी हालत में लोग इस कैन का प्रयोग कर सकते हैं। अगर एंबुलेंस में भी ऑक्सीजन की उचित व्यवस्था नहीं है तो इस कैन का प्रयोग करते हुए मरीज आसानी से अस्पताल तक पहुंच सकता है। उन्होंने शाहपुर की जनता से अपील की है कि अगर किसी को यह कैन निशुल्क चाहिए तो उनके मोबाइल नंबर 97367-00005 पर संपर्क कर सकते हैं। वह खुद मरीज के घर तक यह कैन पहुंचाएंगे।