Move to Jagran APP

छात्र की प्रेरणा से बना दिया कांगड़ा सेवियर ग्रुप

एक छात्र के रक्तदान करने से प्रेरित हुए कांगड़ा के सहौड़ा निवासी वीरेंद्र चौधरी ने महादान से जिंदगियां बचाने के लिए कांगड़ा सेवियर ग्रुप का ही गठन कर दिया है।

By Edited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 06:52 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 10:58 AM (IST)
छात्र की प्रेरणा से बना दिया कांगड़ा सेवियर ग्रुप
छात्र की प्रेरणा से बना दिया कांगड़ा सेवियर ग्रुप

राजेंद्र डोगरा, धर्मशाला। एक छात्र के रक्तदान करने से प्रेरित होकर कांगड़ा हलके के सहौड़ा निवासी वीरेंद्र चौधरी ने जिंदगियां बचाने के लिए कांगड़ा सेवियर ग्रुप का ही गठन कर दिया है। केवल 20 लोगों के सहारे ग्रुप की शुरुआत हुई और पौने तीन साल में सदस्यों की संख्या 1500 से ज्यादा हो चुकी है। यह गु्रप अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की जान बचा चुका है।

loksabha election banner

सदस्य केवल टेलीफोन पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया की सहायता से भी रक्तदानियों को ढूंढने में सफलता हासिल कर रहे हैं। वर्तमान में आम आदमी से लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी इस ग्रुप से जुड़े हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। ऐसे मिली प्रेरणा वीरेंद्र चौधरी को चंबा से मित्र अमित ठाकुर ने फोन कर बताया कि उनके पड़ोस की महिला छत से गिरकर घायल हो गई है और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती है व उसे खून की जरूरत है। इस पर वीरेंद्र चौधरी ने दूरभाष सहित सोशल मीडिया के जरिये रक्तदानी की तलाश शुरू की तो आइटीआइ दाड़ी का प्रशिक्षु राहुल रक्तदान के लिए आगे आया। इससे प्रेरित होकर वीरेंद्र चौधरी ने मित्रों के सहयोग से जून 2016 में कांगड़ा सेवियर ग्रुप का गठन किया।

ये बने शुरुआती सदस्य

वीरेंद्र चौधरी के अलावा मुनीष रिहालिया, तरुण धीमान, सौरभ धीमान, शिव शंकर, पंकज कौंडल, संजीव चौहान, पंकज कोठारी, राहुल जसरोटिया, मनुज ठाकुर, मुनीष भल्ला, अंशुल, प्रियांशुल, वैभव, निखिल जंबाल, नीरज ठाकुर, कुनिका, अपूर्वा अवस्थी, दीक्षा गुलेरिया, तमन्ना वालिया व नेहा सदस्य बने। अन्य जिलों में भी काम कर रहा ग्रुप जिला कांगड़ा के अलावा ग्रुप शिमला, चंबा, हमीरपुर व ऊना में भी काम कर रहा है। देहरा, नगरोटा सूरियां, रामपुर, ऊना, बैजनाथ, हमीरपुर, चंबा, नूरपुर, शिमला, धर्मशाला व पालमपुर में भी सेवियर ग्रुप बने हैं। महिला सेवियर ग्रुप भी काम कर रहा है और इसमें 60 सदस्य हैं व इसकी कमान कुनिका शर्मा संभाले हुए हैं। डीसी कांगड़ा भी हैं सदस्य सेवियर ग्रुप के डीसी कांगड़ा संदीप कुमार, एसडीएम कांगड़ा, एसडीएम धर्मशाला, एसडीएम शाहपुर, डीपीआरओ कांगड़ा व डीएसपी धर्मशाला भी सदस्य हैं।

ये मिल चुके हैं सम्मान

ग्रुप के अध्यक्ष को धर्मशाला में आयोजित जिलास्तरीय दशहरा उत्सव में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, पालमपुर के रेडक्रॉस मेले में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार व डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के सभागार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सम्मानित कर चुके हैं।

रक्तदान महादान है और इससे किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। हर इंसान को इस पुण्य कार्य के लिए आगे आना चाहिए। ग्रुप प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के हर कोने में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान का प्रावधान करवा रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

-वीरेंद्र चौधरी, अध्यक्ष, कांगड़ा सेवियर ग्रुप।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.