किन्नौर : ग्लेशियर में दबे कांगड़ा के जवान का 18वें दिन शव बरामद
kangra soldier died body recovered glacier ग्लेशियर की चपेट में आए छह जवानों में से एक और जवान का शव शनिवार को 18वें दिन बरामद हुआ।
कांगड़ा, जेएनएन। किन्नौर जिला के डोगरी (नमज्ञा) में ग्लेशियर की चपेट में आए छह जवानों में से एक और जवान का शव शनिवार को 18वें दिन बरामद हुआ। शनिवार को चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर के नितिन राणा का शव बरामद कर लिया गया है। इसे पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी पूह ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव लाया जाएगा।
सेना की सात जैक राइफल के छह जवान 20 फरवरी को डोगरी में ग्लेशियर की चपेट में आ गए थे। इनमें एक जवान राकेश कुमार बिलासपुर जिला के शाहतलाई के निवासी थे। शहीद राकेश का शव पहले दिन बरामद हो गया था। पांच जवान लापता थे। हादसे के 11 वें दिन शनिवार को एक और जवान सोलन जिला के नालागढ़ निवासी 25 वर्षीय राजेश ऋषि का शव बरामद हुआ था। हादसे के 13वें दिन पश्चिम बंगाल के जवान गोङ्क्षवद बहादुर छेत्री का शव बरामद कर लिया गया था। अब दो जवान लापता हैं। इनकी तलाश के लिए सेना ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। उपायुक्त किन्नौर ने इसकी पुष्टि की है।