Move to Jagran APP

बेहतरीन कार्य के लिए कांगड़ा सेवियर्स को गणतंत्र दिवस पर एसडीएम ने किया सम्मानित

Kangra Saviours Group Awarded गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांगड़ा सेवियर्स को एसडीएम कांगड़ा ने सम्मानित किया। इस सम्मान को कांगड़ा सेवियर्स की ओर से उपाध्यक्ष पवन गुप्ता तथा राजीव ने प्राप्त किया। जिला प्रशासन ने सेवियर्स के ही ग्रुप कांगड़ा पुलिस सेवियर को सम्मानित किया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 11:23 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 11:23 AM (IST)
बेहतरीन कार्य के लिए कांगड़ा सेवियर्स को गणतंत्र दिवस पर एसडीएम ने किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांगड़ा सेवियर्स को एसडीएम कांगड़ा ने सम्मानित किया।

कांगड़ा, जेएनएन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांगड़ा सेवियर्स को एसडीएम कांगड़ा ने सम्मानित किया। इस सम्मान को कांगड़ा सेवियर्स की ओर से उपाध्यक्ष पवन गुप्ता तथा राजीव ने प्राप्त किया। साथ में जिला प्रशासन ने सेवियर्स के ही ग्रुप कांगड़ा पुलिस सेवियर को पुलिस ग्रुप के मुखिया एसपी विमुक्त रंजन तथा समस्त टीम को सम्मानित किया। कांगड़ा सेवियर्स के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी तथा महासचिव मुनीश रिहालिया ने बताया कांगड़ा सेवियर ग्रुप के सदस्य स्वयं रक्तदान करते हैं तथा विभिन्न संगोष्ठी तथा गेस्ट लेक्चर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का काम करते हैं। किसी भी व्यक्ति को कहीं भी रक्त की जरूरत हो तो वह लोग इस ग्रुप से संपर्क कर सकते है। कांगड़ा सेवियर को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांगड़ा में सम्मानित किया गया। कांगड़ा सेवियर के पदाधिकारी पवन गुप्ता तथा राजीव ने कहा सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। एक रक्तदान किसी की जान बचा सकता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.