बॉलीवुड स्टार कंगना ने पैतृक गांव दबोई में कुलदेवी के मंदिर में नवाया शीश
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने शनिवार को मंडी जिले के सरकाघाट में कुलदेवी माता अंबिका के मंदिर में शीश नवाया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 02:04 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 02:04 PM (IST)
सरकाघाट, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने शनिवार को मंडी जिले के सरकाघाट में कुलदेवी माता अंबिका के मंदिर में शीश नवाया। वह शुक्रवार शाम को पैतृक गांव दबोई पहुंची थीं। उनके आने की जानकारी किसी को नहीं थी। घर पहुंचने पर ही आसपास के लोगों को इसका पता चला। शनिवार को कंगना ने कुलदेवी माता अंबिका के मंदिर में शीश नवाया। वह करीब साल बाद वहां पहुंची थीं, लेकिन कोरोना संकट के चलते प्रशंसकों से नहीं मिली। उन्होंने अपनी कुल देवी का भव्य मंदिर बनवाया है। माता में कंगना की असीम आस्था है। वह मानती हैं कि आज जो भी हैं माता अंबिका की कृपा से ही हैं। शनिवार देर शाम को कंगना मनाली लौट गईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें