Kangana Ranaut: 17 दिन मनाली में बिताने के बाद कंगना शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना
Kangana Ranaut मुंबई प्रकरण के बाद लंबे समय से मनाली में ही रह रही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना वीरवार को फिल्म थलाइवी की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो गईं। इस दौरान उनके मुंबई जाने की भी संभावना है। कंगना 17 दिन से मनाली में ही रुकी हुई थी।
मनाली, जागरण संवाददाता। मुंबई प्रकरण के बाद लंबे समय से मनाली में ही रह रही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना वीरवार को फिल्म थलाइवी की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो गईं। इस दौरान उनके मुंबई जाने की भी संभावना है। 14 सितंबर को मुंबई से लौटने के बाद कंगना 17 दिन से मनाली में ही रुकी हुई थी। फिल्म थलाइवी की शूटिंग लॉकडाउन के कारण रोक दी गई थी, इसमें कंगना जयललिता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म शूटिंग के बाद कंगना मुंबई रवाना हो सकती हैं। कंगना वीरवार को हिमाचल के मनाली से कड़ी सुरक्षा के बीच चंडीगढ़ से हैदराबाद को रवाना हुईं।
कंगना और उनके माता-पिता 14 सितंबर के बाद से मनाली में ही रह रहे थे। पिता अमरदीप सिंह और माता आशा देवी बुधवार को मनाली से वापस सरकाघाट स्थित घर के लिए रवाना हुए। कंगना के साथ परिवार का कोई भी सदस्य साथ नहीं होगा। कंगना की बहन रंगोली पहले ही मनाली से जा चुकी हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आवाज उठाने के बाद कंगना व शिव सेना नेता संजय राऊत के बीच विवाद छिड़ गया था। अब एक बार फिर कंगना ने हिमाचल से बाहर जाने का रुख किया है।