Move to Jagran APP

जेपी आंदोलन से निकले नड्डा के हाथ होगी भाजपा की कमान, जानिए उनके संघर्ष की कहानी

JP Nadda Success Story पहाड़ी प्रदेश हिमाचल अब विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की कमान संभालेगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 01:16 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 01:16 PM (IST)
जेपी आंदोलन से निकले नड्डा के हाथ होगी भाजपा की कमान, जानिए उनके संघर्ष की कहानी

बिलासपुर, जेएनएन। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल अब विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की कमान संभालेगा। राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को जल्द ही भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है। अभी तक कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देख रहे नड्डा अब पूरी तरह से पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। देश का छोटा सा पहाड़ी राज्य हिमाचल राजनीतिक दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण हो गया है। 

loksabha election banner

बिलासपुर जिले के मूल निवासी जेपी नड्डा 1993 में विधानसभा का चुनाव लडऩे के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बने थे। 1998 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नड्डा ने मुख्यमंत्री बनने से इन्कार किया और प्रेम कुमार धूमल के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के तौर पर किया था। 2009 में मंत्री पद छोड़कर नड्डा संगठन की राह हो लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेपी नड्डा की संगठनात्मक दक्षता से परिचित थे। इसी कारण मोदी सरकार में 2014 के दौरान कैबिनेट मंत्री रहने के साथ वह पार्टी महासचिव भी रहे।

भाजपा संसदीय बोर्ड का सचिव पद भी नड्डा के पास रहा। पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन अब 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उनकी ताजपोशी की जाएगी। जेपी नड्डा 1977 से 1979 तक रांची में रहे हैं। उनके पिता एनएल नड्डा रांची विश्वविद्यालय के कुलपति व पटना विवि के प्रोफेसर थे।

जगत प्रकाश नड्डा के राजनीति सफर की शुरुआत साल 1975 में जेपी आंदोलन से हुई थी। देश के सबसे बड़े आंदोलनों में गिने जानेवाले इस आंदोलन में जगत प्रकाश नड्डा ने भी भाग लिया था। इस आंदोलन में भाग लेने के बाद जेपी नड्डा बिहार की बीजेपी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने 1977 में अपने कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव लड़ा था और इस चुनाव को जीतकर वे पटना विश्वविद्यालय के सचिव बने थे।

वहीं पटना विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एलएलबी की पढ़ाई की। 1983 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव (एससीए) में वह विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में नड्डा आगे बढ़ते गए और राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा रही है।

जेपी नड्डा का जीवन परिचय

  • पिता : डॉ. नारायण लाल नड्डा
  • माता : स्व. कृष्णा नड्डा
  • जन्म तिथि : दो दिसंबर, 1960
  • जन्म स्थान : पटना (बिहार)
  • विवाह : 11 दिसंबर 1991
  • पत्नी : डॉ. मल्लिका नड्डा
  • पुत्र : हरीश व गिरीश
  • स्थायी निवासी - गांव विजयपुर, डाकघर औहर,

    तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर

  • शिक्षा : बीए, एलएलबी
  • प्रारंभिक शिक्षा : सेंट जेवियर स्कूल, पटना।
  • स्नातक : पटना कॉलेज
  • एलएलबी : एचपीयू शिमला।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.