Move to Jagran APP

जयराम ठाकुर की पीठ थपथपा दिल्ली लौटे नड्डा, उपचुनाव में प्रत्याशी तय करने के लिए दे गए फ्री हैंड

JP Nadda Praise Jairam Thakur भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पीठ थपथपा अपने तीन दिन के प्रवास के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली लौट गए। तीन दिन तक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी नड्डा के साथ रहे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 07:11 AM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 07:11 AM (IST)
जयराम ठाकुर की पीठ थपथपा दिल्ली लौटे नड्डा, उपचुनाव में प्रत्याशी तय करने के लिए दे गए फ्री हैंड
जेपी नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पीठ थपथपा दिल्ली लौट गए।

मंडी, हंसराज सैनी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पीठ थपथपा अपने तीन दिन के प्रवास के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली लौट गए। तीन दिन तक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी नड्डा के साथ रहे। दोनों के बीच सरकार के कामकाज, संगठन व मंडी संसदीय क्षेत्र, फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई हलके के उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। उपचुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर जेपी नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फ्री हैंड दे गए। नड्डा की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हरकत में आए गए हैं। सोमवार को कुल्लू में मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक में पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया गया था।

loksabha election banner

मंगलवार को मंडी में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा, भाजयुमो, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित कई अन्य मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ दिन भर बैठक कर उपचुनाव की तैयारियों का विधिवत श्रीगणेश कर दिया। जयराम सरकार की साढ़े तीन साल की उपलब्धियों के सहारे उपचुनाव में उतरने का एलान कर जेपी नड्डा उन लोगों के अरमानों पर पानी फेर गए जो कुछ समय से प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की बातों को हवा देने का प्रयास कर रहे थे। नड्डा के एलान के बाद अब ऐसे लोगों को सांप सुंघ गया है।

सप्ताह भर पहले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की शाबाशी के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पीठ थपथपाने से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी जोश से लबरेज नजर आ रहे हैं। तीनों उपचुनाव को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व 2022 के चुनाव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लड़ने का पहले ही एलान कर चुका है। ऐसे में जयराम ठाकुर ने उपचुनाव के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.