जालंधर से कुरियर लेकर पालमपुर आ रही जीप जोगेंद्रनगर में दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल
Jogindernagar Jeep Accident शहर से चार किलोमीटर दूर गलू के नजदीक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक दोनों घायल हुए हैं। बताया जा रहा है ये जीप में कुरियर लेकर जालंधर से हमीरपुर बाया मंडी पालमपुर जा रहे थे।
जोगेंद्रनगर, जेएनएन। शहर से चार किलोमीटर दूर गलू के नजदीक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में चालक और जीप मालिक दोनों घायल हुए हैं। बताया जा रहा है ये जीप में कुरियर लेकर जालंधर से हमीरपुर बाया मंडी पालमपुर जा रहे थे। चालक और परिचालक दोनों जालंधर के निवासी हैं, जिन्हें आंशिक चोटे पंहुची हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त जीप अभी करीब एक माह पुरानी है। हादसे में वाहन को भारी नुकसान हुआ है।
राजू बोहरा जीप पीबी 08 ईपी 6924 का मालिक था। राजू गुलाब देवी रोड न्यू रतन नगर जालंधर पंजाब का रहने वाला है। इसके अलावा गाड़ी का चालक सुरेंद्र कुमार बलदेव नगर जालंधर का रहने वाला है। दोनों जालंधर के ही रहने वाले हैं। जोगेंद्रनगर पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
स्थानीय निवासी नित्यानंद अवस्थी, बृज गोपाल अवस्थी, राज कुमार और प्रभावित सिंह ने तुरंत घायलाें को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।