तबादलों से ठप हुआ जवाली का विकास : चंद्र
संवाद सूत्र जवाली प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि जवाली म
संवाद सूत्र, जवाली : प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि जवाली में विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के लगातार तबादले हो रहे हैं।अभी तक अधिकारी-कर्मचारी को कार्यक्षेत्र का पता भी नहीं चलता और उनकी ट्रांसफर कर दी जाती है। तबादला माफिया लगातार हावी है, जोकि जानबूझकर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले करवाकर उनको तंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भी अधिकारी-कर्मचारी से जनता को कोई परेशानी नहीं होती उसको ट्रांसफर किया जाना जनता की आंखों में भी अखरता है। जवाली थाना से ही एक साल में तीन-तीन एसएचओ ट्रांसफर हो गए हैं जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष चैन सिंह, महासचिव सुरिदर छिदा, पार्षद रवि कुमार, सचिव शिवदेव सिंह, प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, विनय चौधरी, सौरभ चौधरी, पंचायत मतलाहड़ प्रधान अश्विनी चौधरी, सुखवीर भाटिया, शिव धीमान, पार्षद जगपाल मौजूद रहे।