Move to Jagran APP

पशुओं को बचाते जवाली निवासी बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्‍त, गंभीर हालत में पीजीआइ रेफर

Jawali Bike Rider Accident पुलिस थाना अम्ब के तहत सिद्ध चलेहड़ में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 38 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान तरदेव पुत्र जोगिन्दर सिंह निवासी घाड़ तहसील जवाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 09:47 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 09:47 AM (IST)
पशुओं को बचाते जवाली निवासी बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्‍त, गंभीर हालत में पीजीआइ रेफर
सिद्ध चलेहड़ में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 38 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया।

अम्ब, संवाद सहयोगी। Jawali Bike Rider Accident, पुलिस थाना अम्ब के तहत सिद्ध चलेहड़ में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 38 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान तरदेव पुत्र जोगिन्दर सिंह निवासी घाड़ तहसील जवाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति होशियारपुर में एटीएम रिपेयर करने वाली किसी कंपनी में कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर को जब वह भरवाईं में एक एटीएम को ठीक करने के बाद वापस होशियारपुर जा रहा था तो सिद्ध चलेहड़ पहुंचने पर उसकी बाइक के आगे अचानक बेसहारा पशुओं का झुंड गया।

loksabha election banner

पशुओं को बचाने के चक्कर में उसने जैसे ही ब्रेक मारी तो बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण स्किड हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां पर उसकी गंभीर हालत हो देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।लेकिन वहां पर भी उसकी हालत में कोई सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में बाइक चालक घायल, टांडा रेफर

चिंतपूर्णी। रेही में एक बाइक चालक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। घायल की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी ज्वाल जिला ऊना के रूप में हुई है। शुक्रवार को चिंतपूर्णी-भरवाईं मुख्य मार्ग पर रेही के समीप एक बाइक चालक मोड़ पर बाइक असंतुलित होने के कारण पेड़ से टकरा गया। बाद में उसकी बाइक वहां खड़ी कार से टकरा गई। इसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे ङ्क्षचतपूर्णी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसकी हालात को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने टांडा रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना ङ्क्षचतपूर्णी के एएसआइ रछपाल ङ्क्षसह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.