Move to Jagran APP

जालंधर की ऋचा वर्मा चुनी न्‍यू ईयर मनाली क्‍वीन, दिल्ली के मिसेज एंड मिस्टर रवि को बेस्ट कपल का खिताब

New Year Manali Queen 2022 जालंधर की ऋचा वर्मा को न्‍यू ईयर पर मनाली क्‍वीन 2022 चुना गया। पर्यटन निगम द्वारा नववर्ष पर मनाली के क्लब हाउस में पर्यटकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यटन निगम ने ऋचा वर्मा को ताज पहनाकर सम्मानित किया

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 10:47 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 10:47 AM (IST)
जालंधर की ऋचा वर्मा चुनी न्‍यू ईयर मनाली क्‍वीन, दिल्ली के मिसेज एंड मिस्टर रवि को बेस्ट कपल का खिताब
जालंधर की ऋचा वर्मा को न्‍यू ईयर पर मनाली क्‍वीन 2022 चुना गया।

मनाली, जागरण संवाददाता। New Year Manali Queen 2022, जालंधर की ऋचा वर्मा को न्‍यू ईयर पर मनाली क्‍वीन 2022 चुना गया। पर्यटन निगम द्वारा नववर्ष पर मनाली के क्लब हाउस में पर्यटकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।  पर्यटन निगम ने ऋचा वर्मा को ताज पहनाकर सम्मानित किया और केक कटवाया। पर्यटन निगम ने ऋचा को परिवार संग अपने होटल में दो दिन निशुल्क ठहरने का भी न्योता दिया है। पर्यटन निगम के क्लब हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सैलानियों का स्वागत कुल्‍लवी वाद्य यंत्रों की धुन में टोपी व मफलर पहनकर किया गया। रात करीब साढ़े 12 बजे तक प्रतियोगियता आयोजित की गई।

loksabha election banner

विभिन्‍न प्रतियोगियता में दर्जनों पर्यटकों ने भाग लेकर माहौल को रंगीन बनाया। इस अवसर पर कुल्लू की प्रसिद्ध लोक गायिका नीरू चांदनी ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा पर्यटकों को खूब झुमाया। इस अवसर पर लेमन डांस में चंड़ीगढ़ के मिस्टर एंड मिसेज अनिल वर्मा ने बाजी मारी। बैलून डांस प्रतियोगियता में दिल्ली के रोबिन और मिसेज गीता विजयी रहे, जबकि बेस्ट डांस कपल का खिताब भी दिल्ली के मिस्टर रवि ने जीता।

दूसरी ओर पर्यटन निगम के डीजीएम बलवीर ओकटा ने बताया कि क्लब हाउस में पर्यटकों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। यहां पर्यटकों के लिए पहाड़ी गायिका नीरू चांदनी के अलावा  डीजे, कपल्स डांस, लेमन डांस सहित अनेकों प्रतियोगिताएं आयोजित कर पर्यटकों का मनोरंजन किया। पर्यटन निगम के डीजीएम बलवीर ओकटा ने सभी विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया, जबकि न्यू ईयर क्‍वीन रही ऋचा को ताज पहनाकर सम्मनित किया।

ऋचा वर्मा ने कहा कि वह पहली बार ही मनाली आई हैं। उन्होंने मनाली सहित यहां के पर्यटन स्थलों की सुंदरता की सराहना की। उन्‍होंने कहा दिनभर उन्होंने सोलंगनाला अटल टनल रोहतांग में बर्फ में खेल कर बिताया। दूसरी ओर पर्यटन नगरी के अधिकतर होटलो में नव वर्ष की धूम रही। कार्निवाल कमेटी ने भी सैलानियों की संध्या को रंगीन बनाने के लिय माल रोड में खास इंतजाम किए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.