1578 पैरा वर्कर्स की जल शक्ित विभाग के माध्यम से होगी भर्ती, 2322 पद और भरे जाएंगे; पढ़ें पूरी खबर
Para Workers Bharti हिमाचल में जल शक्ति विभाग अब खुद भर्ती करेगा। 1578 पैरा वर्करों की जल्द नियुक्तियां होंगी।
शिमला, जेएनएन। हिमाचल में जल शक्ति विभाग अब खुद भर्ती करेगा। 1578 पैरा वर्करों की जल्द नियुक्तियां होंगी। मंडलों के एक्सईएन चयन कमेटी के अध्यक्ष जबकि जेई व एसडीओ सदस्य होंगे। ये कर्मी दस साल बाद नियमित होंगे। इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। नई भर्ती से पंचायतों को बाहर किया गया है। इससे पहले जल शक्ति विभाग में कर्मियों खासकर जलरक्षकों को पंचायतों के माध्यम से रखा गया था। अब आउटसोर्स पर भर्ती नहीं होगी। सरकार ने इसे बंद कर दिया है।
31 मार्च को 2322 पद और खाली होंगे। इनका आउटसोर्स पर एक साल के कार्यकाल का अनुबंध अगले महीने पूरा हो रहा है। ये पद भी भरे जाएंगे। इस मामले को विभाग मंत्रिमंडल की बैठक में लाएगा। सरकार ने मंत्रिमंडल का फैसला लागू कर दिया है। मंत्रिमंडल ने गत 16 जनवरी को पैरा वर्करों की भर्ती की नीति को स्वीकृति दी थी।
ये मिलेगा मानदेय
हिमाचल में 1578 पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर व मल्टी पर्पस वर्कर तैनात किए जाएंगे। जल शक्ति विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत 417 पैरा पंप ऑपरेटर, 287 पैरा फिटर और 874 मल्टी पर्पस वर्कर तैनात होंगे। पंप ऑपरेटर को 4000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। पैरा फिटर व मल्टी पर्पस वर्कर को 3000 रुपये मानदेय मिलेगा। ये सभी कर्मी 10 साल के सेवाकाल के बाद पक्के किए जाएंगे। इनसे रोजाना छह घंटे तक ड्यूटी ली जाएगी।
कम है स्टाफ
जल शक्ति विभाग में 12362 स्कीमें हैं। इनमें पेयजल व ङ्क्षसचाईं दोनों स्कीमें शामिल हैं। वर्ष 2005 से लेकर मार्च 2019 तक 3767 स्कीमें बढ़ीं जबकि स्टाफ की जरूरत अब 48553 कर्मचारियों की है। विभाग में स्टाफ एक चौथाई से भी कम रह गया है।
आउटसोर्स पर नहीं होगी भर्ती : मंत्री
अब आउटसोर्स पर भर्ती नहीं होगी। कर्मियों का शोषण बंद होगा। विभाग खुद भर्ती करेगा। पहले चरण में 1578 पदों को भरा जाएगा। मार्च में 2322 पद और खाली होंगे। मंत्रिमंडल से स्वीकृति मिलने के बाद ये पद भी विभाग भरेगा। भर्ती में पंचायतों की भूमिका खत्म कर दी है। -महेंद्र सिंह ठाकुर, जल शक्ति मंत्री।