एक बूथ पर दस किसान प्रहरी बनाने के निर्देश
संवाद सहयोगी कांगड़ा कांगड़ा भाजपा किसान मोर्चा की बैठक जिला महामंत्री रमेश बराड़ की
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 08:07 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 08:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : कांगड़ा भाजपा किसान मोर्चा की बैठक जिला महामंत्री रमेश बराड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व विधायक संजय चौधरी भी मौजूद रहे।
भाजपा किसान मोर्चा मंडल कांगड़ा के अध्यक्ष राजेस्याल ने बताया कि बैठक में किसान मोर्चा को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने एक बूथ पर 10 किसान प्रहरी बनाने व सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बूथों में लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में उपाध्यक्ष विजय सोनी, जनक, देवी सिंह, महामंत्री अरविद कुमार, सर्वजीत, सचिव सुभाष कुमार, रविद्र कुमार, संदीप कुमार, बबलेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुन करण, मीडिया प्रभारी अंचल कुमार, आइटी प्रभारी लवलीश चौधरी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें