रिवालसर से घायल तेंदुआ गोपालपुर पहुंचाया
वन मंडल मंडी के ब्लॉक रिवालसर से लगभग एक साल का तेंदुआ रेस्क्यू किया गया है। इसे उपचार के लिए गोपालपुर चिड़ियाघर लाया गया है।
संवाद सूत्र, नगरी : वन मंडल मंडी के रिवालसर से करीब एक साल का तेंदुआ रेस्क्यू किया गया है। इसे उपचार के लिए गोपालपुर चिड़ियाघर लाया गया है। उपचार के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा। रिवालसर वन बीट में शिकारी ने तेंदुए पर बार किया था। इससे तेंदुए की पिछले टांगे नहीं चल रही हैं। इसी के चलते रिवालसर चिड़ियाघर में पर्याप्त उपचार न मिलने पर 21 मई को देर रात घायल तेंदुए को रिवालसर वन ब्लॉक की टीम ने गोपालपुर चिड़ियाघर के हवाले कर दिया है। बुधवार को तेंदुए को वेटरनरी कॉलेज एवं अस्पताल पालमपुर में एक्सरे के लिए टीम लेकर गई थी। अब गोपालपुर चिड़ियाघर में 15 तेंदुए हो गए हैं।
गोपालपुर चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार ने बताया जब तक तेंदुए के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो जाता, उसका उपचार किया जाएगा।