Move to Jagran APP

वकालत के साथ गायकी में भी छाए इंदौरा के कर्ण सिंह, लोग यू ट्यूब पर खूब पसंद कर रहे गाने

Indora Singer Karan Singh लेखनी और गायकी के दम पर कई प्रतिभावाओं ने अपनी कला का लोहा मनवाया है। उसी की तर्ज पर विधानसभा क्षेत्र इंदौरा पंचायत गगवाल के गांव हगवाल के कर्ण सिंह गायकी और लेखनी से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 01:45 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 01:45 PM (IST)
वकालत के साथ गायकी में भी छाए इंदौरा के कर्ण सिंह, लोग यू ट्यूब पर खूब पसंद कर रहे गाने
इंदौरा की पंचायत गगवाल के हगवाल गांव निवासी कर्ण सिंह

भदरोआ, मुकेश सरमाल। लेखनी और गायकी के दम पर कई प्रतिभावाओं ने अपनी कला का लोहा मनवाया है। उसी की तर्ज पर विधानसभा क्षेत्र इंदौरा पंचायत गगवाल के गांव हगवाल के कर्ण सिंह गायकी और लेखनी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। यूट्यूब पर कर्ण के गाने धूम मचा रहे हैं। पेशे से वकील कर्ण सिंह ने वकालत की पढ़ाई  गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से की है। बचपन से ही हर क्षेत्र में रुचि रखते थे, इनके पिता कृपाल सिंह काटल सूबेदार मेजर रिटायर्ड हैं।

loksabha election banner

कर्ण सिंह ने बताया कि काम काज में व्यस्तता के बावजूद उन्हें लिखने ओर गाने का शौक है। कॉलेज समय से ही गाने लिखते आ रहे हैं। उन्होंने खुद का यूट्यूब चैनल बना गानों की प्रस्तुति की, जिसका लोगों से काफी स्नेह व प्यार मिल रहा है।

कर्ण ने बताया कि वह इस फ़ील्ड का शौक रखते हैं। उनका कहना है कि हमें अपनी प्रतिभा को छिपाना नहीं चाहिए। सभी में प्रतिभा होती है। समय की कमी और संसाधनों के अभाव कारण कुछ प्रतिभावान गायक व लेखकों की प्रतिभा दब जाती है। मेहनत और लग्न ही उस मुकाम तक पहुंचा सकते हैं। भगवान भी उसी का साथ देता है जो खुद कदम आगे बढ़ाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.