Move to Jagran APP

कांगड़ा में दिव्यांगों को कल से लगेंगे कृत्रिम अंग

संवाद सहयोगी कांगड़ा उपमंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बताया कि भगवान महावीर विक

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 09:50 PM (IST)
कांगड़ा में दिव्यांगों को कल से लगेंगे कृत्रिम अंग
कांगड़ा में दिव्यांगों को कल से लगेंगे कृत्रिम अंग

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : उपमंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बताया कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर संस्था की ओर से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने के राज्य स्तरीय कैंप का आयोजन कांगड़ा के गुप्त गंगा समीप यात्री सदन में किया जा रहा है।

loksabha election banner

कांगड़ा के यात्री सदन के इस कैंप में कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और चंबा जिलों के दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। इस कैंप में दिव्यांगों को, जिनके हाथ-पांव और बाजू व टांगें नहीं हैं, उन्हें यह अंग कृत्रिम लगाए जाएंगे। अंग लगाने की व्यवस्था पूरी तरह निश्शुल्क की जा रही है। उन्होंने बताया कि कृत्रिम अंग लगाने के इस राज्य स्तरीय कैंप का आयोजन कांगड़ा के यात्री सदन में मंगलवार (सात दिसंबर)से किया जा रहा है, जिसमें सात को हमीरपुर और चंबा जिलों के दिव्यांगों को सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे।

आठ को सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक ऊना जिला के दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे, जबकि नौ को सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक कांगड़ा और ऊना जिलों के दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। 10 दिसंबर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक इस संस्था की ओर से शेष बचा कार्य भी किया जाएगा।

तहसील कल्याण अधिकारी कांगड़ा एवं नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि यहां पहुंचने वाले दिव्यांगों को कांगड़ा से यात्री सदन तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायतों को तहसील कल्याण अधिकारियों की ओर से इस कैंप के आयोजन की जानकारी दी गई है, जिसके बारे में पंचायतों द्वारा लोगों तक इस कैंप के आयोजन के बारे सूचना दी जा रही है। कोई भी व्यक्ति इस कैंप के आयोजन से संबंधित जानकारी संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर भी ले सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.