जवाली मर्डर: मृतका की बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, मां पर पांच दिन पहले भी किया था दराट से हमला
जवाली की हरनोटा पंचायत में हुए महिला के मर्डर केस में मृतका की बेटी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
जवाली, जेएनएन। जवाली की हरनोटा पंचायत में हुए महिला के मर्डर केस में मृतका की बेटी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रीति ने अपने पिता रणजीत सिंह पर ही मां का कत्ल करने का आरोप लगाया है। पीति ने बताया कि उसके पिता ने शादी से एक दिन पहले भी मां पर दराट से हमला कर दिया था। इससे पहले भी वह अकसर मां से लड़ते थे। लेकिन वह व उसकी बहन जिसकी नौ तारीख को शादी हुई है दोनों बचा लेती थीं। रात को न तो वह घर पर थी और न ही छोटा भाई घर पर था। ऐसे में पिता ने कुल्हाड़ी से मां को मौत के घाट उतार दिया। मृतका का बेटा वीरवार को पालमपुर में हो रही सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए गया था।
प्रीति ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन की शादी का किराया पर लिया गया लहंगा लौटाने फारियां गई थी और रात को माैसी के पास ही ठहर गई। उसने रोते हुए इस वारदात के लिए अपने पिता को ही दोषी बताया है।
डीएसपी जवाली ओंकार सिंह राणा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया गया। डीएसपी ने बताया पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि हत्या किसने की है।