रात्रि बस सेवा पर एचआरटीसी प्रबंधन ने मांगी मंडलीय प्रबंधकों से रिपोर्ट, अनलॉक-3 में हो सकती है शुरुआत
HRTC Night Bus Service प्रदेश में रात्रि बस सेवाएं बहाल हो सकती हैं। इस संबंध में हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) ने मडंलीय प्रबंधकों से रिपोर्ट मांगी है।
शिमला, जेएनएन। प्रदेश में रात्रि बस सेवाएं बहाल हो सकती हैं। इस संबंध में हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) ने मडंलीय प्रबंधकों से रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट में उन्हें रात के रूटों का भी पूरा ब्योरा देना होगा। मंडलीय प्रबंधक ट्रैफिक पंकज ङ्क्षसघल से इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी सरकार की ओर से रात्रि बस चलाने के लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। प्रदेश में ऐसे रूटों की संख्या 40 के आसपास हैं, जबकि अधिकांश निजी बसें रात को नहीं चलती है।
निजी बस ऑपरेटर संघ के महासचिव रमेश कमल के मुताबिक राज्य में 6-7 रूट पर वे सेवाएं देते थे। आजकल ये रूट बंद हैं। जैसे ही सरकार के आदेश मिलेंगे, इन्हें आरंभ किया जाएगा। उधर, सरकारी बसों की ऑक्यूपेंसी में थोड़ा और इजाफा हुआ है। अब ये 40 फीसद तक पहुंच गई है। मंडलीय प्रबंधक शिमला दलजीत सिहं के अनुसार इस मंडल में 1200 रूटों में से करीब 700 रूट चल रहे हैं। ये बसें सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक अपने गंतव्य स्थल पर पहुंच सकती है।