कंपनी ने कैसे निकाले 108 एंबुलेंस से 218 कर्मी, सीमेंट क्यों है महंगा
विधायक प्राथमिकता बैठक में कांग्रेस विधायकों ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायकों ने सड़क व पानी से हट कर भी मुद्दे उठाए। सवाल उठाया कि 108 एंबुलेंस सेवा को हाथ में लेने वाली हैदराबाद की कंपनी ने वर्षों से सेवा दे रहे 218 कर्मचारी कैसे हटा दिए?
शिमला,राज्य ब्यूरो। चुनावी वर्ष में हो रही अंतिम विधायक प्राथमिकता बैठक में कांग्रेस विधायकों ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायकों ने सड़क व पानी से हट कर भी मुद्दे उठाए।
विधायकों ने सवाल उठाया कि 108 एंबुलेंस सेवा को हाथ में लेने वाली हैदराबाद की कंपनी ने वर्षों से सेवा दे रहे 218 कर्मचारी कैसे हटा दिए? साथ ही जब प्रदेश में सीमेंट उत्पादन हो रहा है तो यहां यह अन्य राज्यों से महंगा क्यों है? जबकि सीमावर्ती क्षेत्र से दो-तीन किलोमीटर दूरी पर यही सीमेंट सस्ता है।
इसके अलावा गोङ्क्षवद सागर झील में सिल्वर कार्प मछली का उत्पादन और कोल डैम में परिवहन सेवा का मामला भी उठाया गया। जहां विपक्ष ने तीखे तेवर दिखाए, वहीं भाजपा विधायकों ने विधानसभा क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों के लिए सरकार की तारीफों के पुल बांधे। बैठक के पहले दिन सुबह के सत्र में सोलन, बिलासपुर व मंडी जिलों के 15 विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों की प्राथमिकताएं रखीं।
सरकार करें एंबुलेंस कर्मियों के मामले में हस्तक्षेप
हैदराबाद की कंपनी ने 108 सेवा से 218 पुराने कर्मी निकाल दिए हैं। सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। इसके अतिरिक्त कोल डैम को तत्तापानी से सलापड़ के लिए परिवहन सेवा के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। अगस्त में सीएम दौरे के दौरान घोषणाएं धरातल पर नहीं उतरी हैं।
- संजय अवस्थी, कांग्रेस विधायक अर्की।
स्थानीय लोगों को महंगा खरीदना पड़ता है सीमेंट
सीमेंट का उत्पादन हिमाचल में होता है, लेकिन यहां के लोगों ही निर्माण कार्य के लिए यह महंगा खरीदना पड़ता है। जबकि नालागढ़ के साथ पंजाब-हरियाणा की सीमा में महज दो-तीन किलोमीटर पर यही सीमेंट सस्ता मिलता है। लोग चाहते हैं कि प्रदेश में भी दूसरे राज्यों की तरह सस्ता सीमेंट मिले।
-लखविंद्र सिंह राणा, कांग्रेस विधायक, नालागढ़।
50 किलो की सिल्वर कार्प कहां चली गई
गोङ्क्षवद सागर झील में कुछ वर्ष पहले तक 35 से 50 किलो तक की सिल्वर कार्प मछली की पैदावार होती थी। यहां मत्स्य विभाग का मुख्यालय भी है,लेकिन मछली उत्पादन नहीं हो रहा। आनंदपुर हाइड्रो डैम से 25 क्यूसिक पानी ङ्क्षसचाई के लिए मिला है। लेकिन, विधानसभा क्षेत्रों में ङ्क्षसचाई सुविधा के लिए पानी पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग 22 करोड़ मांग रहा है।
-रामलाल ठाकुर, कांग्रेस विधायक श्री नयनादेवी जी।
सायरी पुलिस थाने को हेरिटेज घोषित करें सरकार
कांग्रेस सरकार के समय में सायरी थाना को हेरिटेज का दर्जा दिया गया था। मौजूदा सरकार ने यह दर्जा अपराध दर कम होने के चलते हटा दिया था। 1903 तक लार्ड कर्जन शिमला के लिए शबाथु सड़क से यहां से होते हुए आते-जाते थे। इसलिए इसके हेरिटेज दर्जे को बहाल किया जाए।
-कर्नल धनीराम शांडिल, कांग्रेस विधायक सोलन।
भाजपा के आठ विधायकों ने की सराहना
तीन जिलों के आठ भाजपा विधायकों ने सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। उनकी ओर से दी गई प्राथमिकताओं पर समय रहते पूरा किया गया है। सड़क, पेयजल प्राथमिकताओं को गंभीरता से लिया गया है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में समान विकास हुआ।