Himachal Weather Update: चार जिलों में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, बारिश की संभावना
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। प्रदेश के चार जिलों चंबा कांगड़ा कुल्लू व मंडी में रविवार को तेज हवा चलने के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। प्रदेश के चार जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में रविवार को तेज हवा चलने के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च तक निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
शनिवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। एक बार फिर शिमला का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री पर पहुंच गया है। शिमला से ज्यादा ठंडी रात सुंदरनगर में दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.2, जबकि सुंदरनगर में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 8.2, 19.7
- सुंदरनगर, 7.4, 27.7
- भुंतर, 6.0, 26.0
- कल्पा, 1.2, 15.7
- धर्मशाला, 10.2, 21.8
- ऊना, 9.2, 30.2
- नाहन, 13.7, 26.4
- केलंग, -2.8, 6.1
- सोलन, 7.2, 26.8