Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: प्रदेश में करवट बदलेगा मौसम, पांच जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के पांच जिलों ऊना बिलासपुर हमीरपुर कांगड़ा व मंडी में ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 08:47 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 08:47 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में करवट बदलेगा मौसम, पांच जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट
हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के पांच जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी में ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में शनिवार को हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। शिमला से ज्यादा ठंड इन दिनों दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा के हिसार में पड़ रही है। इसका मुख्य कारण कोहरे है। इससे सुबह के समय तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है।

loksabha election banner

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरा पडऩे के कारण न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को दोपहर तक धूप के खिले रहने के बाद बादल छा जाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सबसे अधिक तापमान सोलन में 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। लाहुल स्पीति में अभी भी 95 सड़कें यातायात के लिए बंद में और पांगी में एक सड़क बंद है। लाहुल में तीन पेयजल योजनाओं के प्रभावित होने के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 7.6, 15.5
  • सुंदरनगर, 2.2, 17.7
  • भुंतर, 2.7, 16.4
  • कल्पा, -0.7, 9.0
  • धर्मशाला, 5.8, 14.6
  • ऊना, 3.6, 17.2
  • नाहन, 7.7, 16.9
  • केलंग, -4.9, 4.7
  • सोलन, 1.5, 22.5

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.