Himachal Weather Update: मौसम ने बदली करवट, आठ जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह की शुरुआत घने के बादलों के साथ हुई। पहाड़ों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विशेषज्ञों ने आठ जिलों के लिए यलाे अलर्ट जारी किया है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह की शुरुआत घने के बादलों के साथ हुई। पहाड़ों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विशेषज्ञों ने आठ जिलों के लिए यलाे अलर्ट जारी किया है। इन जिलों भारी बारिश और हिमपात होने की संभावना है। प्रदेश में पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ है। मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, चंबा, किन्नौर, सोलन व लाहुल स्पीति में पश्चिमी हवाओं का असर ज्यादा दिखेगा। इसके अलावा अन्य जिलों में इसका असर कम रहेगा। मौसम विशेषज्ञों ने तूफान चलने की भी आशंका जताई है।