Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: प्रदेश में बारिश के लिए करना होगा अभी इंतजार, दिन के तापमान में वृद्धि तो रातें हुई ठंडी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में अभी कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को दिन में गर्मी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि रात के तापमान में काफी अंतर आ गया है। रात को ठंड का अहसास होने लगा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 07:47 AM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 07:47 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में बारिश के लिए करना होगा अभी इंतजार, दिन के तापमान में वृद्धि तो रातें हुई ठंडी
हिमाचल प्रदेश में अभी कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में अभी कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को दिन में गर्मी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि रात के तापमान में काफी अंतर आ गया है। रात को ठंड का अहसास होने लगा है। प्रदेश में चार दिन से खिल रही धूप की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। यही कारण है कि शिमला का न्यूनतम तापमान सुंदरगनर से करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे ऊना का तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

प्रदेश में 17 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को दिन में गर्मी सताएगी। ऊना के अलावा बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सुंदरनगर का अधिकतम तापामन 32 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। वहीं सबसे कम केलंग में 3.8 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। लाहुल स्‍पीति के जिला मुख्‍यालय केलंग में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियत तक रिकार्ड किया गया है। यहां काफी ठंड पड़ रही है। रोजाना पर्यटक भी शीत मरुस्थल लाहुल घाटी का रुख कर रहे हैं। पहाड़ों व रोहतांग दर्रे पर बर्फ के दीदार के लिए भी पर्यटक पहुंच रहे हैं।

प्रदेश में कहां कतना तापमान

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 14.0, 24.1
  • सुंदरगनर, 13.1, 32.9
  • भुंतर, 10.9, 30.3
  • कल्पा, 5.7, 21.3
  • धर्मशाला, 16.6, 26.2
  • ऊना, 20.2, 36.0
  • नाहन, 19.4, 30.0
  • केलंग, 3.8, 18.1
  • सोलन, 12.0, 30.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.