Himachal Weather Update: फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। आज और कल भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है 28 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना भी है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। आज और कल भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है 28 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना भी है। लेकिन 23 व 24 मई को कुछ ऊंचे क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 26 मई से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा, लेकन इसका प्रदेश में प्रभाव अधिक नहीं होने की संभावना है।
कुछ दिन से धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इस कारण दिल्ली से ज्यादा गर्मी ऊना व बिलासपुर में दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को ऊना का अधिकतम तापमान दिल्ली से करीब तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। ऊना में 38.0 तो दिल्ली में 35.2 डिग्री तापमान रहा। वहीं, बिलासपुर में 37.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में नौ स्थानों सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, नाहन, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर व चंबा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। शिमला सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहे और हवा चली।
यह भी पढ़ें: Black Fungus: हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस के चार मामले, जानिए लक्षण और किस तरह करें बचाव
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी लोगों को सलाह, स्वस्थ रहेंगे तो फिर निकल जाएगा शादी का मूहुर्त
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 14.5, 14.4
- सुंदरनगर, 16.3, 33.2
- भुंतर, 13.9, 31.6
- कल्पा, 5.6, 18.4
- धर्मशाला, 15.6, 26.8
- ऊना, 22.2, 38.0
- नाहन, 20.1, 30.9
- केलंग, 3.0, 16.0
- सोलन, 15.2, 31.5
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोविड मरीजों के लिए होम आइसोलेशन किट लेकर जाएंगे विधायक, विशेषज्ञ चिकित्सक सलाह देंगे
यह भी पढ़ें: हिमाचल में टीकाकरण से पहले पंजीकरण बना मुसीबत, पांच से 10 मिनट में वैक्सीन स्लाट बुक