Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए कब तक होगी बारिश
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से करवट बदल सकता है। शनिवार को मौसम साफ रहने के बाद रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और कुछ निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से करवट बदल सकता है। शनिवार को मौसम साफ रहने के बाद रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और कुछ निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के 16 अप्रैल तक सक्रिय रहने की संभावना है। शुक्रवार को धूप खिले रहने के कारण अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।
वहीं, एक सप्ताह बाद अटल रोहतांग टनल पर्यटकों के लिए बहाल कर दी है। इसके बाद शुक्रवार को टनल के उस पार सिस्सू में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। शिमला की तुलना में सुंदरनगर और सोलन में सुबह-शाम अधिक ठंड है। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.5, सोलन का 8.4 और सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना का 35.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान केलंग में -1.9 डिग्री रहा।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 10.5, 21.6
- सुंदरनगर, 8.5, 30.5
- भुंतर, 7.8, 28.1
- कल्पा, 3.2, 14.6
- धर्मशाला, 10.6, 24.2
- ऊना, 12.0, 35.2
- नाहन, 15.6, 30.6
- केलंग, -1.9, 8.2
- सोलन, 8.4, 30.0