Himachal Weather Update: प्रदेश में दो दिन फिर बदल सकता है मौसम, बारिश की संभावना
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज और कल बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार अब वीरवार और शुक्रवार को प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज और कल बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार अब वीरवार और शुक्रवार को प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की उम्मीद कम है। उनका कहना है कि अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात हो सकता है। आने वाले दिनों में तापमान बढऩे की संभावना है।
सोमवार को कल्पा, लाहुल घाटी में हिमपात हुआ। रोहतांग दर्रे पर दो इंच बर्फ गिरी, इसके अतिरिक्त अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर फाहे गिरे। वहीं, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इससे किसानों और बागवानों को राहत मिली है।
कहां हुई बारिश
धर्मशाला, केलंग, कांगड़ा, चंबा, डलहौजी को छोड़ दें तो प्रदेश के अन्य सभी स्थानों पर बारिश हुई। सुबह नौ बजे तक ही बारिश हुई, उसके बाद धूप खिल गई। शिमला में 8.3, सुंदरनगर व भुंतर में 11, कल्पा में 14.4, ऊना में पांच, सोलन में 4.3, पांवटा-साहिब में 14.4, कुफरी में 10 और नारकंडा में 16.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे सेब की पौध लगाने के लिए अनुकूल मौसम हो गया है।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 5.5, 19.2
- सुंदरनगर, 10.8, 28.0
- भुंतर, 10.3, 25.2
- कल्पा, 0.2, 8.9
- धर्मशाला, 9.0, 20.4
- ऊना, 12.6, 32.8
- नाहन, 14.3, 23.9
- केलंग, -0.5, 6.4
- सोलन, 10.5, 26.0
- मनाली, 5.6, 16.4
- कांगड़ा, 13.8, 29.7
- मंडी, 11.0, 28.1
- बिलासपुर, 14.5, 30.0
- हमीरपुर, 14. 2, 29.8
- डलहौजी, 7.9, 13.5
- कुफरी, 2.4, 11.0