Himachal Weather Update: प्रदेश में आज से करवट बदलेगा मौसम, तीन जिलों में बारिश की संभावना
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम फिर करवट बदलेगा। बुधवार से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चार जिलों कांगड़ा शिमला कुल्लू व मंडी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम फिर करवट बदलेगा। बुधवार से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चार जिलों कांगड़ा, शिमला, कुल्लू व मंडी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन मौसम साफ होने पर तापमान में तुरंत वृद्धि होगी। ऐसा इसलिए है कि सर्दियां खत्म हो गई हैं और गर्मियों ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण प्रदेश में तापमान में भिन्नता पाई जाना सामान्य है।
ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हुई है।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 10.2, 18.8
- सुंदरनगर, 8.6, 29.2
- भुंतर, 7.0, 27.1
- कल्पा, 0.0, 13.7
- धर्मशाला, 10.8, 22.6
- ऊना, 11.4, 32.2
- नाहन, 14.5, 26.2
- केलंग, - 2.5, 7.1
- सोलन, 7.8, 28.0
- मनाली, 4.4, 18.4
- कांगड़ा, 12.1, 30.1
- मंडी, 7.1, 29.2
- बिलासपुर, 13.0, 31.0
- हमीरपुर, 12.8, 30.8
- डलहौजी, 9.3, 14.1
- कुफरी, 7.6, 12.8