Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। हिमपात और बारिश के कारण न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऊना को छोड़ सभी जगह पर अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 08:04 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 10:07 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट, जानिए मौसम का ताजा अपडेट
हिमपात और बारिश के कारण न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। हिमपात और बारिश के कारण न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में ऊना जिला को छोड़ बाकी सभी जगह पर अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार तीन मार्च तक मौसम साफ रहेगा और प्रदेश में धूप खिली रहेगी। इससे अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। तीन व चार मार्च को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बर्फबारी होगी, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

शनिवार को रोहतांग में एक फीट ताजा हिमपात हुआ। वहीं, अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर आधा-आधा फीट बर्फ गिरी है। अटल टनल सैलानियों के लिए बंद कर दी गई है। चंबा जिला में भरमौर, सलूणी और तीसा की पहाडिय़ों पर हिमपात हुआ है। वहीं, पांगी मुख्यालय किलाड़ में ढाई इंच बर्फ गिरी है। इसके अलावा शनिवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई।

कहां कितनी बारिश हुई

  • स्थान, मिलीमीटर
  • मनाली, 13.0
  • डलहौजी, 11.0
  • सोलन, 7.0
  • शिमला, 6.0
  • भुंतर, 6.0
  • चंबा, 6.0
  • मंडी, 5.0
  • धर्मशाला, 3.6
  • सुंदरनगर, 1.6

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 7.6, 17.6
  • सुंदरनगर, 11.9, 24.8
  • भुंतर, 10.8, 21.2
  • कल्पा, 3.0, 10.1
  • धर्मशाला, 8.6, 19.6
  • ऊना, 13.0, 33
  • नाहन, 15.1, 26.1
  • केलंग, -1.5, 1.7
  • सोलन, 11.5, 28.0

यह भी पढ़ें: बारिश की फुहार र‍बी फसलों के लिए संजीवनी, बागवानों के अरमानों पर फेरा पानी, जानिए विशेषज्ञों की राय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.