Himachal Weather Update: प्रदेश के सात जिलों में तापमान शून्य से भी नीचे, सुबह छा रही धुंध ने बढ़ाई परेशानी
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। सात जिलों ऊना हमीरपुर बिलासपुर कांगड़ा मंडी सोलन व सिरमौर में सुबह की शुरुआत घनी धुंध के साथ हाे रही है। वीरवार सुबह भी धुंध छाए रहने से वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। सात जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमौर में सुबह की शुरुआत घनी धुंध के साथ हाे रही है। वीरवार सुबह भी धुंध छाए रहने से वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पश्चिमी हवा चलने से पूरे प्रदेश में शीतलहर तेज हो रही है। प्रदेश में सामान्य तौर पर राजधानी शिमला से ज्यादा गर्म रहने वाले क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान आजकल शिमला से नीचे है। सोलन, ऊना व कांगड़ा जिले शिमला से ठंडे हैं।
जनजातीय जिले किन्नौर व लाहुल-स्पीति के अलावा शिमला, चंबा, मंडी, कुल्लू व सिरमौर जिलों के उंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य और इससे नीचे है। प्रदेश में रात को 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल रही है। इस कारण अधिकांश क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजधानी शिमला में बुधवार को कई जगह सड़क पर पाला जमा हुआ था। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। करीब एक महीने तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है।
कहां कितना रहा तापमान
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- केलंग, -5.6, 2.7
- कल्पा, -4.1, 7.9
- डलहौजी, -1.0, 4.0
- सोलन, -0.8, 16.5
- भुंतर, 0.7, 17.4
- सुंदरनगर, 0.6, 15.5
- धर्मशाला, 1.2, 10.2
- कांगड़ा, 1.9, 16.4
- कुफरी, 2.0, 7.0
- ऊना, 2.0, 19.8
- चंबा, 2.2, 14.4
- शिमला, 2.6, 11.7
- हमीरपुर, 6.0, 16.8
- नाहन, 6.1, 17.2
- बिलासपुर, 6.2, 17.0 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)