Himachal Weather Update: प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी व निचले इलाकों में बूंदाबांदी से ठंडा हुआ मौसम
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं निचले क्षेत्र में बूंदाबांदी होने से मौसम एक बार फिर से ठंडा हो गया है। मौसम विशेषज्ञों ने यलो अलर्ट जारी किया था।
धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं, निचले क्षेत्र में बूंदाबांदी होने से मौसम एक बार फिर से ठंडा हो गया है। मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार व रविवार को प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया था। जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाडि़यों पर भी बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। कांगड़ा घाटी सहित समूचे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। लाहुल स्पीति सहित मनाली व किन्नौर की पहाडि़यों पर भी हिमपात हो रहा है। इससे पूरे प्रदेश में लोगों को फिर से ठंड का अहसास हो रहा है।
काफी दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। इस कारण लोगों ने गर्म बस्त्र पैक करना शुरू कर दिए थे। लेकिन एक बार फिर से लोगों को गर्म बस्त्र की तरफ रुख करना पड़ा है।