Himachal Weather Update: प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना, हिमस्खलन की चेतावनी जारी
Himachal Weather Update मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। वहीं हिम व आवधाव अध्ययन संस्थान (सासे) मनाली ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Avalanche Warning, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। आने वाले दिनों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। वहीं हिम व आवधाव अध्ययन संस्थान (सासे) मनाली ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसके बाद कुल्लू और लाहुल-स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है।
तेज धूप और न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि के कारण शिमला से ज्यादा ठंडे करनाल और हिसार हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री, जबकि करनाल में छह और हिसार में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यही नहीं नाहन को छोड़ प्रदेश के बाकी प्रमुख स्थानों में शिमला से अधिक ठंडी रातें दर्ज की जा रही हैं। ऊना, सोलन का न्यूनतम तापमान भी शिमला से कम है। मैदानी क्षेत्रों में कई स्थानों पर सुबह कोहरा पडऩे के कारण भी न्यूनतम तापमान लुढ़क रहा है। सोमवार को प्रदेश में धूप खिले रहने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि प्रदेश में अब भी कई सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।
कहां कितनी सड़कें बंद
- लाहुल-स्पीति, 96
- शिमला, 40
- कुल्लू, 28
- मंडी, 4
- चंबा, 1
प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 6.9, 18.7
- सुंदरनगर, 3.2, 24.9
- भुंतर, 2.6, 24.1
- कल्पा, -1.8, 13.7
- धर्मशाला, 5.6, 17.6
- ऊना, 5.0, 26.4
- नाहन, 8.9, 22.0
- केलंग, -6.6, 5.2
- सोलन, 3.0, 23.3