Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 10:58 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 10:58 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। प्रदेश में पांच अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। रविवार को बारालाचा दर्रे सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा है।

prime article banner

मौसम के साफ रहने के बावजूद अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट व न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार के लिए चंबा कांगड़ा और मंडी में आंधी और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था।

शिमला का न्यूनतम तापमान सुंदरनगर और सोलन से कम दर्ज किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री जबकि सोलन का 10.4 और सुंदरनगर का 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां कितना तापमान

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 13.9, 23.2
  • सुंदरनगर, 12.4, 31.6
  • भुंतर, 11.2, 30.8
  • कल्पा, 5.0, 19.0
  • धर्मशाला, 13.8, 24.6
  • ऊना, 14.0, 34.8
  • नाहन, 16.7, 31.0
  • केलंग, -0.1, 08.5
  • सोलन, 10.4, 31.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.