Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: पहाड़ाें पर हिमपात व मैदानों में बारिश की फुहार, हिमस्‍खलन की चेतावनी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों व ऊंचाई वाले अन्‍य क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है जबकि निचले इलाकों में बारिश की फुहार पड़ी है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में अधिक रहने के कारण हिमपात हो रहा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 07:43 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 07:43 AM (IST)
Himachal Weather Update: पहाड़ाें पर हिमपात व मैदानों में बारिश की फुहार, हिमस्‍खलन की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों व ऊंचाई वाले अन्‍य क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों व ऊंचाई वाले अन्‍य क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले इलाकों में बारिश की फुहार पड़ी है। लगभग प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में अधिक रहने के कारण हिमपात हो रहा है। ऐसी संभावना है कि शनिवार को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार व शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया था। प्रदेश के निचले, मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यलो अलर्ट का असर नजर नहीं आया। हालांकि पूरा दिन अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा चलती रही। एसडीएम मनाली रमन घर संगी ने कहा कि रक्षा भू-भाग अनुसंधान ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं।

loksabha election banner

शुक्रवार को लाहुल घाटी को छोड़ दें तो प्रदेश के अधिकतर भागों में यलो अलर्ट बेअसर रहा। रोहतांग व लाहुल घाटी के तहत उदयपुर क्षेत्र तक शुक्रवार को हिमपात हुआ। रोहतांग में तीन और लाहुल घाटी में दो इंच हिमपात हुआ। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, जबकि केलंग में -2.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,11.1,20.4

सुंदरनगर,7.9,29.3

भुंतर,6.6,26.2

कल्पा,1.1,15.4

धर्मशाला,11.0,22.4

ऊना,9.4,32.6

नाहन,17.1,27.4

केलंग,-2.1,2.6

सोलन,8.2,28.5

बिलासपुर,11.5,31.0

डलहौजी,8.5,11.8

कुफरी,7.7,13.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.