Himachal Weather Update: बादल छाए रहने से ठंड से मिली राहत, कोहरा जमने से नुकसान का यलो अलर्ट
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में हलके बादल छाए रहने से ठंड से कुछ राहत मिली है। धुंध न पड़ने से तापमान में लगातार जारी गिरावट पर लगाम लगी है। प्रदेश में धुंध और शीतलहर से सोमवार को कुछ राहत मिली
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में हलके बादल छाए रहने से ठंड से कुछ राहत मिली है। धुंध न पड़ने से तापमान में लगातार जारी गिरावट पर लगाम लगी है। प्रदेश में धुंध और शीतलहर से सोमवार को कुछ राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग ने चार जिलों में कोहरा जमने से फसलों को नुकसान होने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिला में कोहरा जमेगा। सुबह और शाम को अधिक कोहरा जमने की संभावना है।
प्रदेश में कुछ दिनों से धूप खिलने से सोमवार को केवल केलंग में तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के बावजूद तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं आया, बाकी प्रदेशभर में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। धर्मशाला सहित अन्य स्थानों की तुलना में शिमला का अधिकतम तापमान अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- केलंग, -7.4, -3.1
- कल्पा, 0.8, 8.5
- सुंदरनगर, 1.5, 20.5
- भुंतर, 2.3, 18.2
- धर्मशाला, 3.2, 14.4
- ऊना, 4.0, 22.6
- नाहन, 6.9, 17.7
- शिमला, 8.1, 16.2