Himachal Weather Update: हिमाचल में ताजा बर्फबारी के बाद लुढ़का पारा, यहां माइनस में पहुंचा तापमान
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी व बारिश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। केलंग और कल्पा में माइनस में तापमान पहुंच गया है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी व बारिश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। केलंग और कल्पा में माइनस में तापमान पहुंच गया है। प्रदेश में अब आगामी दिनों मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा आगामी चार दिनों में प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग ने कुल्लू, सिरमौर व शिमला के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। विभाग की पूर्वानुमान सही नहीं निकला और तीनों जिलों में धूप खिली रही। मंगलवार रात प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तूफान के साथ बारिश हुई। जनजातीय क्षेत्र कल्पा में 15 सेंटीमीटर हिमपात हुआ। इसके अलावा अटल रोहतांग सुरंग के आसपास भी बर्फबारी हुई।
मनाली में हुई अधिक बारिश
मनाली में 40, पालमपुर में 30, धर्मशाला में 18.6, भुंतर में 17, चंबा में 14, कांगड़ा में 13 व डलहौजी में 15 मिलीमीटर बारिश हुई।
तापमान की स्थिति
- शहर, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 8.6, 22.0
- सुंदरनगर, 12.0, 30.1
- भुंतर, 11.3, 26.4
- कल्पा, -0.1, 12.3
- धर्मशाला, 10.6, 20.6
- ऊना, 15.2, 33.0
- नाहन, 16.9, 30.0
- केलंग, -0.5, 6.6
- पालमपुर, 10.0, 23.0
- सोलन, 11.4, 29.0
- मनाली, 5.4, 11.0
- कांगड़ा, 12.8, 29.9
- मंडी, 12.1, 28.2
- बिलासपुर, 10.0, 32.0
- हमीरपुर, 12.2, 30.4
- चंबा, 11.3, 24.4
- डलहौजी, 5.8, 13.0
- कुफरी, 6.1, 15.2