Himachal Weather Update: प्रदेश में दो दिन बारिश की संभावना, आज पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश के पांच जिलों चंबा कांगड़ा कुल्लू मंडी व शिमला के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शनिवार को तेज हवा चलने के साथ बिजली चमकेगी।
शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शनिवार को तेज हवा चलने के साथ बिजली चमकेगी। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। रविवार को तीन जिलों चंबा, कांगड़ा व लाहुल-स्पीति में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है। अलर्ट के बाद संबंधित जिला प्रशासन की ओर से लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश में दो दिन तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 9.9, 18.4
- सुंदरनगर, 6.7, 27.8
- भुंतर, 6.0, 25.5
- कल्पा, 0.2, 14.5
- धर्मशाला, 9.2, 20.8
- ऊना, 8.0, 31.4
- नाहन, 14.9, 25.0
- केलंग, -2.3, 8.8
- पालमपुर, 9.0, 22.8
- सोलन, 6.7, 25.0
- मनाली, 4.4, 18.0
- कांगड़ा, 9.5, 27.3
- मंडी, 6.0, 27.2
- बिलासपुर, 11.0, 29.0
- हमीरपुर, 10.7, 28.8
- चंबा, 7.1, 25.9
- डलहौजी, 7.9, 12.8
- कुफरी, 7.1, 11.3