Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: प्रदेश में आज चार जिलों में बारिश की संभावना, जानिए कब तक बरसेंगे मेघ

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। मौसम विभाग ने शनिवार तक प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे व राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 08:50 AM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 08:50 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में आज चार जिलों में बारिश की संभावना, जानिए कब तक बरसेंगे मेघ
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। मौसम विभाग ने शनिवार तक प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे व राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। पिछले पांच दिनों से राज्य के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश होने का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य में बारिश हो रही है। इस दौरान कई जगह तीस से चालीस किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

loksabha election banner

राज्य के जनजातीय क्षेत्रों की अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात भी हो सकता है। पिछले चार दिनों से दोपहर बाद बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान एक से दो डिग्री न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई।

प्रदेश के रोहतांग दर्रे सहित बारालाचा, शिंकुला, हामटा की चोटियों में 2 से 3 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। इसके अतिरिक्त राज्य के अधिकांश भागों में हलकी से भारी बारिश होने की जानकारी मिली है। सोलन में 42 मिमी बारिश हुई। शिमला शहर में 10 मिमी, मनाली में 19 मिमी बारिश हुई।

यलो अलर्ट की स्थिति

बुधवार को कांगड़ा, मंडी, शिमला व सोलन जिलों के लिए यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वीरवार को शिमला जिला को छोड़कर शेष तीन जिलों में और शुक्रवार को बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य में तापमान की स्थिति

  • शहर न्यूनतम अधिकतम बारिश
  • शिमला 14.6 21.7 10 मिमी
  • सुंदरनगर 16.9 25.7 4.5 मिमी
  • भुंतर 17.1 27.0 2.0 मिमी
  • कल्पा 7.2 19.0 बूंदाबांदी
  • धर्मशाला 17.0 26.0 5 मिमी
  • ऊना 24.2 35.4 -
  • नाहन 20.2 27.8 -
  • केलंग 7.0 14.1 -
  • पालमपुर 15.0 23.0 -
  • सोलन 14.9 28.5 42.0 मिमी
  • मनाली 13.6 19.6 19.0 मिमी
  • कांगड़ा 19.4 28.5 3.0 मिमी
  • मंडी 16.0 25.2 2.0 मिमी
  • बिलासपुर 22.0 32.0 -
  • हमीरपुर 22.8 31.2 -
  • चंबा 18.0 18.5 1.0 मिमी
  • डलहौजी 12.1 13.9 16.0 मिमी
  • कुफरी 10.9 14.5 -
  • पावंटा साहिब 27.0 32.0 -

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.