Himachal Weather Update: छह जिलों में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट, 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
Himachal Weather Update हिमााचल प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों ने छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कांगड़ा कुल्लू मंडी शिमला सोलन व सिरमैार में बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।
धर्मशाला, शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमााचल प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों ने छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमैार में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पांच जून तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण फलों को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से फलदौर पौधों सहित खेतों में तैयार सब्जी की फसल को भी नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोले, सीमाओं को लेकर गंभीर नहीं सरकार, मुख्यमंत्री और मंत्री के बयान परस्पर विरोधी
यह भी पढ़ें: Himachal Schools: हिमाचल में शिक्षकों को स्कूल बुलाने पर सहमति, कैबिनेट में होगा अंतिम फैसला
मंगलवार को रोहतांग और बारालाचा दर्रे में दो इंच हिमपात हुआ, जबकि कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके कारण प्रदेश में तापमान में चार से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक शिमला में 31 मिलीमीटर बारिश हुई। सुंदरनगर में 29 मिलीमीटर बारिश हुई।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 10.9, 21.4
- सुंदरनगर, 16.8, 29.6
- भुंतर, 16.0, 24.6
- कल्पा, 7.4, 14.3
- धर्मशाला, 17.6, 29.4
- ऊना, 22.0, 32.6
- नाहन, 21.3, 29.0
- केलंग, 6.4, 15.3
- सोलन, 14.5, 26.0
यह भी पढ़ें: हिमाचल में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनाया एक और आइसोलेशन वार्ड
यह भी पढ़ें: Monsoon: हिमाचल में 24 जून को पहुंचेगा मानसून, सामान्य से अधिक बारिश की संभावना, इस दिन से प्री-मानसून