Himachal Weather Update: बारिश के साथ आंधी की संभावना, जानिए सप्ताहभर के मौसम का हाल
Himachal Weather Update मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ आंधी चल सकती है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में आज मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ आंधी चल सकती है। सोमवार सुबह भी कई क्षेत्रों में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश धर्मशाला में हुई। हालांकि बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पांच जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। बारिश के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। सबसे अधिक तापमान में गिरावट सुंदरनगर में पांच डिग्री की गिरावट आई है।
प्रदेश में रविवार रात बारिश और तूफान से भारी नुकसान हुआ। प्रदेश में कई स्थानों पर छतें उड़ गईं व पेड़ उखड़ गए। मंडी जिले के धर्मपुर हलके के परौन गांव में एक युवक की तूफान के कारण गिरने से मौत हो गई जबकि सरकाघाट उपमंडल के जबोठ गांव में एक व्यक्ति छत से गिरकर घायल हो गया। ऊपरी क्षेत्रों में सेब और निचले क्षेत्र में आम व लीची की फसल को नुकसान पहुंचा है।
अकेले मंडी जिला में 2500 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए। कनैड में बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे बंद रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तूफान ने तबाही मचाई। कई मकानों की छतें उड़ गईं और पेड़ उखड़ कर दूर जा गिरे। इस कारण 1.63 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। अधिकतर स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित रही। पॉलीहाउस के साथ भवनों को भी नुकसान हुआ है।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,14.7,27.0
सुंदरनगर,18.6,30.3
भुंतर,18.0,28.4
कल्पा,10.3,25.0
धर्मशाला,19.8.,30.2
ऊना,25.0,36.2
नाहन,25.5,32.8
केलंग,7.2,17.5
सोलन,19.5,33.0