Himachal Weather Update: प्रदेश में अब अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर ही हिमपात की संभावना, जानिए वजह
Himachal Weather Update मौसम विभाग ने 6-7 मार्च को निचले व मध्यम क्षेत्रों में बारिश और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। प्रदेश के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने से हिमपात होने की संभावना अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक सीमित रह गई है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में लगातार धूप खिलने से दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि रात में अभी ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, बारिश न होने से गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। प्रदेश के गैर सिंचित क्षेत्रों में फसल पीला रतुआ की चपेट में आ रही है। मौसम विभाग ने छह व सात मार्च को निचले व मध्यम क्षेत्रों में बारिश और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। प्रदेश के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने से हिमपात होने की संभावना अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक सीमित रह गई है।
विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि ठंड कम हो रही है। अब केवल कुछ स्थानों पर ही हल्की बर्फबारी हो सकती है। उनका कहना है कि 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 7.1, 19.6
- सुंदरनगर, 5.7, 28.2
- भुंतर, 5.3, 26.9
- कल्पा, 0.08, 16.5
- धर्मशाला, 8.8, 20.6
- ऊना, 7.2, 28.6
- नाहन, 12.9, 25.4
- केलंग, -5.3, 6.1
- सोलन, 6.3, 24.5
- मनाली, 3.2, 19.0
- कांगड़ा, 8.3, 16.3
- मंडी, 5.1, 28.1
- बिलासपुर, 10.0, 28.5
- हमीरपुर, 9.8, 28.2
- चंबा, 6.3, 24.4
- कुफरी, 3.9, 14.0