Himachal Weather Update: बारिश की संभावना कम, सुबह व शाम तापमान शून्य से भी नीचे गिरेगा
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश के निचले जिलों में कोहरे के कारण लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। कई क्षेत्रों में बादल छाएंगे लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।
शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के निचले जिलों में कोहरे के कारण लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। कई क्षेत्रों में बादल छाएंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह के दौरान सूरज निकलने से पहले और ढलने के बाद तापमान गिरकर शून्य से नीचे रहेगा।
आज भ्ाी पांच जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा व सोलन में कोहरा पड़ेगा। इस कारण शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरा जमने से फसलों को नुकसान होने की भी संभावना है। प्रदेश में एक सप्ताह से धूप खिलने के बावजूद ठंड परेशान कर रही है। सुबह-शाम तापमान कई शहरों में शून्य से नीचे या इसके आसपास पहुंच रहा है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और केलंग में न्यूनतम तापमान -8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 6.9, 16.5
- सुंदरनगर, 0.8, 22.6
- भुंतर, 0.6, 18.4
- कल्पा, -1.2, 12.8
- धर्मशाला, 3.6, 14.4
- ऊना, 1.8, 24.0
- नाहन, 8.3, 20.0
- केलंग, -8.6, 1.6
- सोलन, 2.3, 23.5
- मनाली, 0.8, 14.0
- मंडी, 0.0, 22.7
- बिलासपुर, 3.5, 23.5
- हमीरपुर, 3.2, 23.4
- चंबा, 2.4, 19.1
- डलहौजी, 6.4, 10.8
- कुफरी, 5.8, 11.3