Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: तीन दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन, 14 फरवरी तक मौसम साफ

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में हिमपात के बाद तीसरे दिन भी लोगों को राहत नहीं मिली और यातायात व्यवस्था के साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 08:03 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 08:03 AM (IST)
Himachal Weather Update: तीन दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन, 14 फरवरी तक मौसम साफ
हिमाचल प्रदेश में हिमपात के बाद तीसरे दिन भी लोगों को राहत नहीं मिली।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में हिमपात के बाद तीसरे दिन भी लोगों को राहत नहीं मिली और यातायात व्यवस्था के साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं। प्रदेश में अभी भी 285 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जबकि 639 ट्रांसफार्मर खराब हैं। सड़कों को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राजधानी शिमला में कई स्थानों पर शनिवार को भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। राजधानी में हिमपात से तारें टूट गई हैं। शनिवार को प्रदेश में धूप खिली रही, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। इससे दिन के तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का अनुमान है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक ऊना में 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।

बर्फ में फंसी एंबुलेंस, मरीज की मौत

राजधानी शिमला के तारादेवी में एक महिला की मौत के बाद लोगों ने हगांमा कर दिया। स्वजनों का आरोप है कि 108 एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर महिला की मौत हुई है। सड़क पर बर्फबारी के कारण फिसलन होने से वाहन फंसे हुए थे, जिस कारण एंबुलेंस पहुंचने में देरी हो गई। शनिवार सुबह मलोग निवासी महिला को  हृदयघात हुआ था।

कहां कितनी सड़कें बंद

  • लाहुल स्पीति, 114
  • शिमला, 85
  • कुल्लू, 53
  • मंडी, 13
  • किन्नौर, 12
  • सिरमौर, 3
  • चंबा, 2
  • राष्ट्रीय उच्च मार्ग, 3
  • कुल, 285

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 1.0, 12.0
  • सुंदरनगर, 1.2, 20.7
  • भुंतर, 0.5, 18.5
  • कल्पा, -6.0, 6.5
  • धर्मशाला, 2.4, 15.6
  • ऊना, 3.7, 25.2
  • नाहन, 8.1, 19.7
  • केलंग, -13.7, -1.1
  • सोलन, 0.0, 19.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.