Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: कोहरा बढ़ाएगा दिक्‍कत, जानिए कब तक शुष्‍क बना रहेगा मौसम

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में कोहरा लोगों की दिक्‍कत बढ़ाएगा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 16 जनवरी तक कमोवेश मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम साफ रहने की सूरत में कोहरे का कहर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 07:11 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 08:00 AM (IST)
Himachal Weather Update: कोहरा बढ़ाएगा दिक्‍कत, जानिए कब तक शुष्‍क बना रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में कोहरा लोगों की दिक्‍कत बढ़ाएगा।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में कोहरा लोगों की दिक्‍कत बढ़ाएगा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 16 जनवरी तक कमोवेश मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम साफ रहने की सूरत में कोहरे का कहर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि फिलहाल मौसम में किसी प्रकार का बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है। 16 जनवरी तक मौसम साफ रहने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। रिज मैदान पर रोजाना रात्रि नौ बजे तक पर्यटक मस्ती करते रहते हैं। यहां पर संगीतमय फव्वारा लगने से पर्यटकों का आकर्षण बढ़ गया है।

loksabha election banner

भले ही शीत लहर ठंड का एहसास करवा रही है, लेकिन सामान्य तौर पर रहने वाला न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री अधिक रहा। सूरज निकलने व ढलने के बाद शीत लहर जोर पकड़ती है। पिछले तीन दिनों से समूचे राज्य के तापमान में सुधार हो रहा है। जनजातीय लाहुल-स्पीति, किन्नौर जिला के साथ-साथ चंबा जिला के तहत आने वाले भरमौर व पांगी क्षेत्र हिमपात से ढके हुए हैं। इन क्षेत्रों में तापमान शून्य डिग्री के आसपास बना हुआ है।

आज केलंग में न्यूनतम तापमान -8.8 डिग्री और सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के निचले व मध्यवर्ती क्षेत्रों में धुंध छाने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

शिमला में पर्यटकों की धूम

शायद पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि पर्यटक शिमला में खींचे चले आ रहे हैं। सामान्य तौर पर 20 दिसंबर से शिमला सहित राज्य के पर्यटन केंद्रों में पर्यटकों की आमद शुरू हो जाती थी और नव वर्ष के एक-दो दिनों के भीतर पर्यटक वापस लौट जाते थे। 10 जनवरी हो चुकी है और शहर के होटलों में पर्यटकों की एडवांस बुङ्क्षकग चल रही है। रिज व मालरोड पर पूरा दिन पर्यटकों की चहल-पहल रहने से पर्यटन सीजन पीक पर है।

शिमला के तापमान के मामले में 9 शहर पीछे छोड़े

पर्यटन केंद्र शिमला ने न्यूनतम तापमान के मामले में राज्य के निचले गर्म क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री था, जबकि मंडी, सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला, सोलन, मनाली, चंबा, डलहौजी व कुफरी का तापमान कम रहा।

राज्य में तापमान की स्थिति

  • शहर न्यूनतम अधिकतम
  • शिमला 5.5 18.9
  • सुंदरनगर 1.8 23.2
  • भुंतर 0.4 19.7
  • कल्पा -4.3 10.8
  • धर्मशाला 5.4 16.6
  • ऊना 8.0 19.0
  • नाहन 10.3 20.0
  • केलंग -8.8 03.5
  • पालमपुर 6.0 19.0
  • सोलन 4.4 23.0
  • मनाली 1.0 14.0
  • कांगड़ा 7.3 16.5
  • मंडी 1.0 21.0
  • बिलासपुर 7.0 21.5
  • हमीरपुर 7.3 21.3
  • चंबा 4.3 18.6
  • डलहौजी 4.0 07.0
  • कुफरी 4.4 11.4

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.