Himachal Weather Update: प्रदेश में मौसम साफ रहने के बावजूद तापमान में होगा उतार-चढ़ाव, जानिए विशेषज्ञों का अनुमान
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग कुछ दिन मौसम साफ रहने की संभावना जता रहा है इस कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सुबह-शाम व रात को ठंड प्रचंड रहेगी।
शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग कुछ दिन मौसम साफ रहने की संभावना जता रहा है, इस कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सुबह-शाम व रात को ठंड प्रचंड रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि होने, जबकि न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में चार सड़कें यातायात के लिए अब भी बंद हैं। इनको खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
धूप खिलने के बावजूद मैदानी इलाकों में सुबह और शाम को ज्यादा ठंड पड़ रही है। इन दिनों सुबह और शाम शिमला से ज्यादा ठंड सोलन, कुल्लू और सुंदरनगर में दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुल्लू के भुंतर का 4.9, सोलन 5.7 और सुंदरनगर में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।
कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 8.2, 18.2
- सुंदरनगर, 5.8, 26.7
- भुंतर, 4.9, 24.1
- कल्पा, 0.1, 15.6
- धर्मशाला, 12.0, 9.2
- ऊना, 10.2, 28.7
- नाहन, 12.4, 23.6
- केलंग, - 3.5, 9.2
- सोलन, 5.7, 23.5