Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: दिन में धूप खिलने के बावजूद सुबह-शाम न्‍यूनतम तापमान में भारी गिरावट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में बारिश के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। सूखी ठंड के कारण लोगों की दिक्‍कत लगातार बढ़ सकती है। धूप खिलने के बावजूद सुबह और शाम की ठंड लगातार बढ़ रही है। हालांकि दिन में तेज धूप पड़ रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 07:44 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 07:44 AM (IST)
Himachal Weather Update: दिन में धूप खिलने के बावजूद सुबह-शाम न्‍यूनतम तापमान में भारी गिरावट
हिमाचल प्रदेश में बारिश के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में बारिश के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। सूखी ठंड के कारण लोगों की दिक्‍कत लगातार बढ़ सकती है। धूप खिलने के बावजूद सुबह और शाम की ठंड लगातार बढ़ रही है। हालांकि दिन में तेज धूप पड़ रही है। प्रदेश में सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है। केलंग सहित कई अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने 29 नवंबर तक मौसम  साफ रहने की संभावना जताई है। इससे आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि आने का अनुमान है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। शिमला से कम तापमान सुंदरनगर, सोलन और भुंतर में दर्ज किया जा रहा है। कई दिन से यह लगातार देखने को मिल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान चार से सात डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 7.9, 19.7
  • सुंदरनगर, 4.5, 26.0
  • भुंतर, 2.6, 24.3
  • कल्पा, 0.6, 18.0
  • धर्मशाला, 10.0, 18.2
  • ऊना, 8.5, 26.3
  • नाहन, 12.2, 22.2
  • केलंग, - 2.2, 13.8
  • सोलन, 3.8, 23.3
  • मनाली, 2.0, 17.2

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.